Saturday 14 June 2014

पहाड़ों पर लटकते हुए ताबुत

आप लोगो ने हैंगिंग गार्डन का नाम तो बचपन से सुना होगा पर क्या आपने कभी हैंगिंग कॉफिन्स का नाम सुना है ? श्याद नहीं। पर आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि पुराने जमाने में कई समुदायों में शव को कॉफिन में रखकर पहाड़ों पर लटकाने का रिवाज़ था। इनमे सबसे पुराना  कॉफिन्स तो 2000 साल पुराना है।

 HIndi Story on Hanging Coffins

 वो लोग ऐसा क्यों करते थे इसका कोई पुख्ता कारण तो पता नहीं है पर एक मान्यता यह है कि वो लोग कॉफिन्स को पहाड़ो पर रखकर ये सोचते थे कि मृत व्यक्ति वापस आसानी से प्रकति में लौट जायेंगे। इस तरह के हैंगिंग कॉफिन्स विश्व में तीन देशो चीन, इंडोनेशिया और फिलीपींस में मिले है। फिलीपींस के  Sagada में तो  यह प्रथा कुछ हद तक  अब भी प्रचलित है। इन सबमे चीन में मिले कॉफिन्स सबसे प्रमुख है।


 1. Hanging Coffins Of China At Yangtze :-

चीन में Yangtze नदी के किनारे - किनारे तीन जगह हैंगिंग कॉफिन्स मिले है।  यह सारे कॉफिन्स मिंग राजवंश के समय के है तथा बो समुदाय से सम्बंधित है। किसी समय में यहाँ पर 1000 से ज्यादा कॉफिन्स थे पर अब कुछ सौ ही बचे है जिन्हे संरक्षित कर दिया गया है। अब ये चीन के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
एक बस्ती जो की 1300 सालों से बसी है समुद्र पर
Hanging Coffins Of China At Yangtze

Hanging Coffins Of China At Yangtze

चीन के कॉफिन्स सबसे खतरनाक जगहो पर रखे गए है।  यह आज तक भी एक राज ही है, कि आज से कई सदियो पहले इन्हे यहाँ किस तरीके से रखा गया होगा।

Hanging Coffins Of China At Yangtze
2. Hanging Coffins Of  Philippines At Sagada :-

फिलीपींस में हैंगिंग कॉफिन्स Sagada में  मिले है और यह प्रथा वहा अब भी कुछ हद तक प्रचलित है। यहाँ पर अब भी बुजुर्ग मृत्यु पूर्व, खुद के लिए कॉफिन तैयार करते है। यदि वो बीमार और कमजोर है तो ये काम घर के अन्य सदस्य करते है। मृत्यु के पश्चात शव को उसमे रखकर, पहाड़ों के ऊपर ले जाकर गुफा के अंदर रख दिया जाता है या फिर बहार लटका दिया जाता है।
Tunnel of Love-Ukraine टनल ऑफ़ लव-यूक्रेन

                            Hanging Coffins Of  Philippines At Sagada

Hanging Coffins Of  Philippines At Sagada

3. Hanging Coffins Of Indonesia At Sulawesi :-
दुनिया के सात सबसे खतरनाक रास्ते 
Hanging Coffins Of Indonesia At Sulawesi

Hanging Coffins Of Indonesia At Sulawesi

Hanging Coffins Of Indonesia At Sulawesi

इंडोनेशिया में हैंगिंग कॉफिन्स सुलावेसी ( Sulawesi ) में मिले है।

No comments:

Post a Comment